बिना रिचार्ज फ्री में 5G नेट कैसे चलाये? (Complete Guide)

0

अब 4G का जमाना जाने वाला है और आपको बता दें कि 5G बहुत ही जल्द छोटे-छोटे शहरों में आने वाली है। कुछ बड़े शहरों में तो ये सर्विस लॉन्च भी कर दी गई है। अभी तक मैंने आपको 4G में फ्री इंटरनेट ट्रिक बताई थीं, पर अब जमाने के साथ हमें आगे बढ़ना है और बिना रिचार्ज फ्री में 5G नेट कैसे चलाये के बारे में जानना है। इससे हमें ये फायदा होगा कि जो काम पैसे देकर होता है वो हम फ्री में करने वाले हैं।

5G की स्पीड बहुत तेज होने वाली है और साथ-साथ इसके रिचार्ज प्लान भी महंगे होने वाले हैं जिनको नार्मल व्यक्ति शायद रिचार्ज न कर पाए। यदि आपको फ्री में 5G नेट चलाना है तो पोस्ट को पूरा पढ़िए एवं समझने की कोसिस करिए जिससे फ्री 5G इंटरनेट का आनंद ले पायें। मेरी ये पोस्ट आपके तब काम में आएगी जब आपके शहर में 5G सर्विस शुरू हो जायेगी।

free me 5g net kaise chalaye

बिना रिचार्ज फ्री में 5G नेट कैसे चलाये?

अभी सबसे तेजी में जियो चल रही है जो लगातार शहरों में अपनी सर्विस शुरू करती जा रही है। जियो के वेलकम ऑफर के तहत यूजर को 1Gbps की हाईस्पीड बिना किसी चार्ज के दी जाने वाली है। रिलायंस जियो कंपनी लगातार अपनी ट्रू 5G सर्विस को रोलआउट कर रही है।

आपको बता दें कि जिन भी बड़े शहरों में 5जी को शुरू कर दिया गया है, उन सभी ग्राहकों को जियो के वेलकम प्लान के तहत फ्री में 5G सर्विस दी जाने वाली है। जियो ने इसे कॉम्प्लीमेंट्री फ्री इंटरनेट सर्विस नाम दिया है जिसमें हर 5G यूजर को मुफ्त में हाईस्पीड इंटरनेट दिया जाने वाला है।

इंटरनेट चाहे महंगा हो या सस्ता, अब बिना इसके नहीं रह सकते हैं। हर किसी को इंटरनेट की जरूरत कदम-कदम पर पड़ती है। शॉपिंग से लेकर पढ़ाई तक अब ऑनलाइन हो चुकी है जिसके लिए नेट की जरूरत पड़ती है। अब यही नेट यदि आपको फ्री में 5G के रूप में मिल जाए तो सोने पे सुहागा हो जायेगा।

क्या है 5G टेक्नोलॉजी?

5जी तकनीक एक ऐसी तकनीक है जिसमें वायर का यूज नहीं होता है यानी वायरलेस कनेक्टिविटी होती है। इस तकनीक में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम यानी रेडियो तरंगों का यूज किया जाता है। 5G के अर्थ की बात करें तो इसे 5th Generation यानी नेटवर्क की पांचवीं पीढ़ी कहा जाता है। नेटवर्क की दुनिया में 5जी सबसे लेटेस्ट और पिछले सभी नेटवर्क के मुकाबले सबसे तेज तकनीक है।

आपने लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन यानी LTE तो सुना ही होगा जिसे 4जी नेटवर्क में यूज किया जाता था, इसी को अपग्रेड कर दिया गया है और इसका नेटवर्क क्षेत्र भी काफी ज्यादा है जिसको 5G नाम दिया गया है। इसमें आपको फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलती है एवं नेटवर्क भी बढ़िया मिलता है।

5जी तीन बैंड पर काम करता है जिनके नाम क्रमश: लो बैंड, मिड बैंड और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड है:

  • लो बैंड: इसमें 600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज और 1800 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी मिलती है जो 4जी के सामान होती है।

  • मिड बैंड: इसमें 3600 मेगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी मिलती है।

  • हाई बैंड: इसमें आपको 26 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी मिलती है।

5G के बारे में ज्यादा जानें -

बिना रिचार्ज फ्री में 5G नेट चलाने की शर्तें एवं किन यूजर्स को मिलेगा फायदा

यदि आपके एरिया में 5जी एक्टिवेट हो गया है और जब तक रिलायंस की तरफ से कोई रिचार्ज प्लान नहीं आते हैं, तब तक आप फ्री में 5जी नेट एवं फ्री कालिंग का यूज कर सकते हैं। कहने का तात्पर्य ये है कि यदि आप जियो के यूजर हैं और आप ऐसे एरिया में आते हैं जहां पर 5जी सर्विस शुरू हो चुकी है, तो आपके पास जियो की तरफ से एक इनविटेशन आएगा जिसको आप माय जियो ऐप में भी चेक कर सकते हैं।

चलिए अब जानते हैं फ्री में 5जी सर्विस का फायदा कौन-से यूजर को मिलेगा और आपके पास क्या-क्या होना जरूरी है:

  1. 5G स्मार्टफोन: सबसे पहले आपके पास 5जी फोन होना जरूरी है तभी इसका यूज कर सकते हैं, पर 5जी सिम का होना जरूरी नहीं है क्योंकि 4जी सिम ही 5जी में बदल जाती है।

  2. 5G कवरेज एरिया: जियो की 5जी सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको 5जी नेटवर्क एरिया में रहना होगा।

  3. एक्टिव प्लान: आपके पास जियो की चाहे प्रीपेड सिम हो या पोस्टपेड, दोनों में कम से कम 239 रुपये का प्लान एक्टिव होना चाहिए।

  4. सॉफ्टवेयर अपडेट: अपने फोन में 5जी चलाने के लिए आपको 5जी सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा।

जियो के वेलकम ऑफर में यूजर को फ्री 5जी अनलिमिटेड डाटा और कालिंग दी जाती है जिसकी स्पीड राकेट से भी तेज होती है। इसकी स्पीड इतनी तेज है कि यदि आप 2 जीबी की कोई फाइल या फिल्म डाउनलोड करते हैं तो इसमें सिर्फ 5 सेकंड का समय लगता है।

यदि आप अभी "बिना रिचार्ज फ्री में 5G नेट कैसे चलाये" के बारे में जान लेते हैं, तो जब भी आपके शहर में 5जी सर्विस आती है तो आपको बहुत फायदा मिलता है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. क्या 5G चलाने के लिए पुरानी 4G सिम बदलना जरूरी है?

उत्तर: नहीं, आपको नई सिम लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपकी मौजूदा 4G सिम ही 5G नेटवर्क पर काम करेगी, बस आपके पास 5G स्मार्टफोन और 5G नेटवर्क कवरेज होना चाहिए।

Q2. जियो वेलकम ऑफर (Jio Welcome Offer) का इनविटेशन कैसे चेक करें?

उत्तर: इसके लिए अपने स्मार्टफोन में 'MyJio' ऐप खोलें। अगर आपके एरिया में 5G रोलआउट हो चुका है और आपका फोन 5G है, तो होम स्क्रीन पर ही आपको "Jio Welcome Offer" का बैनर और 'Claim' करने का ऑप्शन मिल जाएगा।

Q3. क्या बिना किसी एक्टिव प्लान (Recharge) के 5G फ्री चलेगा?

उत्तर: नहीं, फ्री 5G Unlimited डेटा का फायदा उठाने के लिए आपकी सिम पर कम से कम ₹239 या उससे ऊपर का बेस प्रीपेड/पोस्टपेड प्लान एक्टिव होना जरूरी है।

Q4. 5G फोन होने के बाद भी फ्री 5G नेट क्यों नहीं चल रहा है?

उत्तर: अगर 5G नहीं चल रहा है, तो जांचें कि आपके फोन की 'Network Settings' में 'Preferred Network Type' को 5G/Auto पर सेट किया गया है या नहीं, और अपने फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट कर लें।

Q5. 5G इंटरनेट यूज करने पर क्या 4G का डेली डाटा लिमिट खत्म होता है?

उत्तर: नहीं, जब आपका फोन 5G नेटवर्क (Jio True 5G) से कनेक्ट होता है और वेलकम ऑफर एक्टिव होता है, तो मिलने वाला 5G डेटा पूरी तरह अनलिमिटेड होता है। इससे आपके 4G प्लान का डेली 1.5GB या 2GB डाटा नहीं कटता।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हमने जाना कि बिना रिचार्ज फ्री में 5G नेट कैसे चलाये और इसके लिए कौन-कौन सी शर्तें और रिक्वायरमेंट्स (Requirements) का होना जरूरी है। तकनीक जिस तेजी से बदल रही है, उसमें 5G हमारे इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदलने वाला है। भले ही आगे चलकर इसके प्लान महंगे हो जाएं, लेकिन जब तक कंपनियों द्वारा वेलकम ऑफर दिया जा रहा है, तब तक आप बताई गई ट्रिक्स और सेटिंग्स का इस्तेमाल करके हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का बिल्कुल फ्री में लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि वे भी फ्री 5G का लाभ ले सकें!

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)